PM Kisan Samman Nidhi Yojana के करोड़ों किसान हर किस्त का इंतजार करते हैं। कई बार किसान अपना स्टेटस चेक करते हैं तो वहां “PM Kisan Pending for State Approval” लिखा दिखाई देता है। इसे देखकर बहुत से किसान परेशान हो जाते हैं कि कहीं उनका आवेदन रिजेक्ट तो नहीं हो गया या पैसा नहीं मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं है। Pending for State Approval का मतलब आवेदन रिजेक्ट होना नहीं है। इसका मतलब है कि आपका आवेदन अभी राज्य सरकार के स्तर पर जांच प्रक्रिया में है।
Table of Contents
PM Kisan Pending for State Approval का मतलब क्या है?
आइए आसान भाषा में समझते हैं कि यह स्टेटस क्यों आता है, कब तक पैसा मिल सकता है और किसान को क्या करना चाहिए। जब कोई किसान PM Kisan योजना के लिए आवेदन करता है, तो उसका आवेदन कई चरणों से होकर गुजरता है सबसे पहले किसान की जानकारी दर्ज होती है, फिर राज्य सरकार द्वारा उसके दस्तावेज और पात्रता की जांच की जाती है।

अगर पोर्टल पर Pending for State Approval दिख रहा है, तो इसका अर्थ है— आपका आवेदन जमा हो चुका है। आपकी जानकारी राज्य सरकार के पास सत्यापन के लिए भेजी गई है। अभी अंतिम मंजूरी बाकी है। मंजूरी मिलने के बाद आपका स्टेटस Approved हो सकता है और पात्र होने पर किस्त आपके बैंक खाते में भेजी जा सकती है।
Why are farmers’ applications pending in PM Kisan Yojana?
कई कारणों से PM Kisan आवेदन राज्य स्तर पर लंबित रह सकता है। इनमे से कुछ कारण निम्नलिखित हैं, सभी किसान साथी ध्यान पूर्वक पढ़ें और अपने आवेदन में इन कारणों की जाँच आवस्य करें, जैसे –
- नया आवेदन होने पर:- अगर आपने हाल ही में PM Kisan में आवेदन किया है, तो सत्यापन पूरा होने तक यह स्टेटस दिखाई दे सकता है।
- जमीन के रिकॉर्ड की जांच:- PM Kisan योजना में किसान की जमीन से संबंधित जानकारी का सत्यापन किया जाता है। जमीन के रिकॉर्ड में अंतर होने पर प्रक्रिया में समय लग सकता है।
- आधार कार्ड में गलती:- अगर आधार कार्ड में नाम और आवेदन में नाम अलग है, तो सत्यापन रुक सकता है।
- बैंक खाते की समस्या:- बैंक खाता नंबर, IFSC कोड या आधार लिंकिंग में गलती होने पर भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
- सरकारी सत्यापन में देरी:– कई बार एक साथ ज्यादा आवेदन आने के कारण भी सत्यापन में समय लग सकता है।
PM Kisan Pending for State Approval कितने दिन में Approve होता है?
सभी किसान साथियों को ध्यान देना चाहिए की इसका कोई निश्चित समय तय नहीं है। परन्तु कुछ कारक जो इस प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं, जिनका विवरण निम्नलिखित हैं।
- राज्य सरकार की जांच प्रक्रिया पर
- दस्तावेजों की स्थिति पर
- भूमि रिकॉर्ड सत्यापन पर
- आवेदन की संख्या आदि पर निर्भर करता हैं।
क्या Pending for State Approval वाले किसान को पैसा मिलेगा?
किसान भाइयो State Approval स्टेटस केवल यह बताता है कि आपकी फाइल अभी जांच में है, हाँ, अगर आपका आवेदन सही पाया जाता है और आप योजना के लिए पात्र हैं, तो Approval मिलने के बाद आपको PM Kisan की किस्त मिल सकती है।
PM Kisan State Approval Pending Status को जल्दी ठीक करने के लिए क्या करें?
अगर किसी भी किसान साथी या आपका आवेदन लंबे समय से Pending दिखा रहा है तो ये काम जरूर करें—
- e-KYC जरूर पूरी करें:- PM Kisan योजना में e-KYC बहुत जरूरी है। अगर आपकी e-KYC अधूरी है तो पहले उसे पूरा करें।
- बैंक खाता जांचें:- देखें कि—
- बैंक खाता चालू है या नहीं।
- आधार बैंक खाते से लिंक है या नहीं।
- DBT सुविधा सक्रिय है या नहीं।
- जमीन का रिकॉर्ड सही रखें:- अपने गांव के पटवारी/तलाठी या संबंधित कार्यालय से जमीन रिकॉर्ड की जानकारी जांच लें।
- PM Kisan Status दोबारा चेक करें:- कुछ समय बाद अपना स्टेटस फिर से देखें कि Approval हुआ है या नहीं।
- CSC केंद्र से मदद लें:- अगर समस्या समझ नहीं आ रही है तो नजदीकी CSC केंद्र जाकर जांच करवा सकते हैं।
PM Kisan Pending for State Approval का मतलब क्या है?
PM Kisan Pending for State Approval का मतलब है कि आपका आवेदन राज्य सरकार के सत्यापन में है।
क्या PM Kisan Pending Status में पैसा आएगा?
State Approval मिलने और पात्र पाए जाने के बाद पैसा मिल सकता है।
PM Kisan Pending for State Approval कितने दिन रहता है?
इसका कोई निश्चित समय नहीं है। यह सरकारी सत्यापन प्रक्रिया पर निर्भर करता है।



