PM Kisan Name Correction Online, PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। लेकिन कई किसानों की किस्त सिर्फ इसलिए रुक जाती है क्योंकि PM Kisan रिकॉर्ड में उनका नाम और आधार कार्ड का नाम आपस में मैच नहीं करता।
Table of Contents
PM Kisan Name Correction Online 2026
अगर आपके PM Kisan खाते में नाम गलत है, स्पेलिंग में गलती है या नाम बदलना चाहते हैं, तो आप इसे ऑनलाइन सुधार सकते हैं।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि PM Kisan Name Correction Online कैसे करें, नाम सुधारने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए, स्टेटस कैसे चेक करें और नाम गलत होने पर किस्त क्यों रुकती है।
PM Kisan Yojana में नाम गलत होने से क्या समस्या आती है?
अगर PM Kisan रिकॉर्ड और आधार कार्ड की जानकारी मैच नहीं करती तो कई समस्याएं हो सकती हैं—
- किस्त आने में देरी
- e-KYC पूरा नहीं होना
- Beneficiary Status में समस्या
- बैंक भुगतान में रुकावट
- आवेदन Pending या Reject होना आदि। इसलिए किसानों को अपना नाम सही रखना चाहिए।
PM Kisan Name Correction क्या है?
PM Kisan Name Correction का मतलब है कि किसान अपने PM Kisan आवेदन में दर्ज नाम को सही करवाता है।
कई बार आवेदन करते समय:-
- नाम की स्पेलिंग गलत हो जाती है।
- पिता के नाम में गलती हो जाती है।
- आधार कार्ड और PM Kisan रिकॉर्ड में नाम अलग हो जाता है।
- हिंदी और अंग्रेजी नाम में अंतर आ जाता है।
ऐसी स्थिति में किसान साथी को नाम सुधार करवाना जरूरी होता है।
How to do PM Kisan Name Correction Online?
अगर किसी भी किसान भाई का नाम किसी भी कारण से गलत हैं तो किसान नीचे दिए गए आसान तरीकों से नाम सुधार कर सकते हैं।
- 1: PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट खोलें:- सबसे पहले PM Kisan की वेबसाइट पर जाएं।
- 2: Farmer Corner पर जाएं:- होम पेज पर Farmer Corner विकल्प दिखाई देगा।
- 3: Update Farmer Details विकल्प चुनें:- यहां किसान अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं।
- 4: Registration Number डालें:- अपना PM Kisan Registration Number दर्ज करें और कैप्चा भरें।
- 5: जानकारी जांचें:- अब आपके सामने आपकी PM Kisan प्रोफाइल खुलेगी।
- 6: नाम सुधार करें:- अगर नाम सुधार का विकल्प उपलब्ध है तो आधार कार्ड के अनुसार सही नाम दर्ज करें।
- 7: Submit करें:- सही जानकारी भरने के बाद Submit करें।
Documents required for name correction in PM Kisan Yojana
नाम सुधार करवाने के लिए आपके पास ये दस्तावेज होने चाहिए—
- आधार कार्ड
- PM Kisan Registration Number
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- जमीन के दस्तावेज (जरूरत पड़ने पर)
PM Kisan Aadhaar Name Correction कैसे करें?
अगर आधार कार्ड में ही नाम गलत है तो पहले आधार अपडेट करवाएं।
- नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाएं।
- नाम सुधार फॉर्म भरें।
- सही दस्तावेज जमा करें।
- आधार अपडेट होने के बाद PM Kisan में दोबारा सत्यापन करें।
PM Kisan Name Correction Online नहीं हो रहा तो क्या करें?
कई किसानों को ऑनलाइन नाम सुधार करते समय परेशानी आती है। ऐसी स्थिति में किसान साथी निचे लिखे तरीको को अपना सकते हैं, और अपना नाम आसानी से सही करवा सकते हैं ।
- CSC केंद्र जाएं:- नजदीकी Common Service Centre पर जाकर सुधार करवा सकते हैं।
- कृषि विभाग से संपर्ककरें:- अपने जिले के कृषि कार्यालय में जानकारी ले सकते हैं।
- PM Kisan हेल्पलाइन से संपर्क करें:- अगर समस्या बड़ी है तो आधिकारिक शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
How to check the status after a name correction in PM Kisan?
नाम सुधार कराने के बाद किसान अपना स्टेटस इस प्रकार देख सकते हैं—
- सबसे पहले किसान साथी PM Kisan वेबसाइट खोलें।
- इसके बाद किसान Know Your Status विकल्प चुनें।
- अब किसान साथी अपने Pm kisan Registration Number डालें।
- अब OTP सत्यापन करें।
- इस प्रक्रिया के बाद किसान साथी को अपने आवेदन का नया स्टेटस देखें।
PM Kisan में नाम कैसे सुधारें?
PM Kisan पोर्टल या CSC केंद्र के माध्यम से नाम सुधार करवाया जा सकता है।
PM Kisan नाम सुधार कितने दिन में होता है?
यह सत्यापन प्रक्रिया पर निर्भर करता है।
PM Kisan Name Correction मोबाइल से कर सकते हैं?
अगर पोर्टल पर विकल्प उपलब्ध है तो मोबाइल से भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
नाम गलत होने से PM Kisan की किस्त रुक सकती है?
हाँ, अगर आधार और PM Kisan रिकॉर्ड में अंतर है तो भुगतान प्रभावित हो सकता है।
PM Kisan में नाम बदलने के लिए कौन सा दस्तावेज चाहिए?
मुख्य रूप से आधार कार्ड की जरूरत होती है।



