Annapurna Bhandar Online Apply : अगर आप पश्चिम बंगाल की निवासी हैं और सरकार की नई Annapurna Bhandar Yojana 2026 का लाभ लेना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹3,000 यानी सालाना ₹36,000 की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
Table of Contents
Annapurna Bhandar online apply link
अन्नपूर्णा भंडार योजना पश्चिम बंगाल सरकार की एक नई महिला कल्याण योजना है, जिसे 3 जून 2026 से लागू किया गया है। यह योजना पहले चल रही लक्ष्मीर भंडार योजना की जगह लाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना में आवेदन करने की इच्छुक महिलओं के लिए सरकार द्वारा https://socialsecurity.wb.gov.in/ अधिकारिक पोर्टल भी लौंच किया गया है।

सरकार का कहना है कि इस योजना से करोड़ों महिलाओं को लाभ मिलेगा। राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खाते में जमा की जाएगी। आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।
Annapurna Bhandar Yojana Eligibility Criteria
अन्नपूर्णा भंडार योजना का लाभ लेने के लिए महिला आवेदक को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी अनिवार्य होगी जिनका विवरण इस प्रकार हैं –
- महिला आवेदक को पश्चिम बंगाल की स्थायी निवासी होना चाहिए।
- महिला की आयु न्यूनतम 25 वर्ष से अधिकतम 60 वर्ष होना चाहिए।
- महिला आवेदक का आधार कार्ड और एक वैलिड बैंक खाता होना चाहिए।
- महिला आवेदक का बैंक खाता आधार से लिंक भी अनिवर्य हैं अन्यथा भुगतान में समस्याओं का समना करना होगा।
Documents Required for Application in Annapurna Bhandar
आवेदक महिला आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज अपने पास अवश्य तैयार रखें—
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- आधार से लिंक बैंक खाता
How to apply online for the Annapurna Bhandar Yojana?
यदि आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहती हैं तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें—
- स्टेप 1: योजना के आधिकारिक पोर्टल https://socialsecurity.wb.gov.in/ पर जाएं।
- स्टेप 2: अपना जिला चुनें और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- स्टेप 3: मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करके सत्यापन करें।
- स्टेप 4: आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, परिवार का विवरण, राशन कार्ड, बैंक खाता, आय और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- स्टेप 5: सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- स्टेप 6: घोषणा स्वीकार करके आवेदन जमा करें।
- स्टेप 7: आवेदन संख्या (Application Reference Number) सुरक्षित रखें।
Annapurna Bhandar Online Status Check
यदि आप ने अपना आवेदन अन्नपूर्णा भंडार योजना में किया और आप अपने आवेदन का Status Check
करना चाहती हैं, तो आप निचे लिखी प्रक्रिया को ध्यान से पढ़े और अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति को आसानी से चेक कर सकती हैं।
- स्टेप 1: सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल https://socialsecurity.wb.gov.in/ पर जाएं।
- स्टेप 2:अपना Application Reference Number या अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- स्टेप 3: अपना जिला चुनें और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- स्टेप 4: मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करके सत्यापन करें।
इसके बाद आप को अधिकारिक रूप से आपके आवेदन की स्तिथि की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
अन्नपूर्णा भंडार योजना क्या है?
यह योजना पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याण योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹3,000 दिए जाते हैं।
अन्नपूर्णा भंडार योजना का लाभ किसे मिलेगा?
अन्नपूर्णा भंडार योजना का लाभ पश्चिम बंगाल की 25 से 60 वर्ष आयु की पात्र महिलाओं मिलेगा।
ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
अन्नपूर्णा भंडार के लिए ऑफलाइन आवेदन BDO, पंचायत एवं नगर पालिका कार्यालय के माध्यम से किया जा सकता है।
क्या लक्ष्मीर भंडार योजना के लाभार्थियों को दोबारा आवेदन करना होगा?
सरकार के नए नियमों के अनुसार लक्ष्मीर भंडार योजना के अधिकांश पात्र लाभार्थियों को नई योजना में शामिल किया जाएगा। आवश्यक होने पर दस्तावेज सत्यापन कराया जा सकता है।
Conclusion / निष्कर्ष
अन्नपूर्णा भंडार योजना 2026 पश्चिम बंगाल सरकार की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता योजना है। यदि आप पात्र हैं, तो समय पर आवेदन करें और सभी दस्तावेज सही तरीके से जमा करें। आवेदन स्वीकृत होने के बाद हर महीने ₹3,000 की राशि सीधे आपके बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और परिवार की वित्तीय स्थिति सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
महत्वपूर्ण सूचना (Disclaimer)
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों और उपलब्ध विवरणों के आधार पर प्रस्तुत की गई है। हम इस योजना की आधिकारिक घोषणा, नियमों, पात्रता, लाभ राशि या आवेदन प्रक्रिया की पूर्ण सत्यता एवं वर्तमान स्थिति की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते हैं।
योजना से संबंधित किसी भी प्रकार का आवेदन करने या निर्णय लेने से पहले कृपया पश्चिम बंगाल सरकार की आधिकारिक वेबसाइट, संबंधित विभाग या अधिकृत सरकारी कार्यालय से नवीनतम जानकारी अवश्य सत्यापित करें। यदि सरकार द्वारा योजना के नियमों, पात्रता या लाभ में कोई बदलाव किया जाता है, तो वही अंतिम और मान्य होगा। हमारी टीम की कोई जिमेवारी नहीं होगी।



